फोटो 26: गोहाना को जिला न बनाए जाने को लेकर रोष व्यक्त करते टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि। स
सोनीपत। टैक्स बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने गोहाना को जिला नहीं बनाने पर सरकार के खिलाफ रोष जताया। उनका कहना है कि हांसी को हरियाणा का 23वां जिला बनाकर गोहाना वासियों के साथ भेदभाव किया गया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश तनेजा ने कहा कि सरकार का प्रस्ताव चरखी दादरी, हांसी और गोहाना को एक साथ जिला बनाने का था। 2016 में चरखी दादरी को जिला बनाया था और अब हांसी को बनाने की घोषणा कर दी है।
नेताओं ने गोहाना को जिला बनाने के वादे किए थे लेकिन यहां के लोगों को आखिर में कुछ नहीं मिला। एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने सरकार से सवाल किया कि जब गोहाना को जिला बनाना ही नहीं था तो फिर नेताओं ने लोगों से झूठे वादे क्यों किए। आखिर गोहाना को जिला बनाने को लेकर लोगों को और कितना इंतजार करना पड़ेगा। संवाद