फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सूर्य चमके और फिर बादलों में खो गए, न्यूनतम तापमान फिर धड़ाम

Sat, 03 Feb 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36- सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में चढ़ने यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मौसम में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार सुबह लोग सोकर उठे तो वातावरण साफ था। दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकल आई थी। हालांकि एक घंटे बाद आसमान बादलों से ढक गया था। दिनभर सूर्य व बादलों में आंख मिचौली चलती रही। इसके चलते न्यूनतम तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट और अधिकतम में करीब पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को बारिश की संभावना जताई है। वहीं कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन आया है। शुक्रवार को जहां दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई थी। वहीं शनिवार को सुबह वातावरण साफ रहा और धूप खिल आई थी। हालांकि सूर्य की बादलों के बीच लुका-छिपी चलती रही। दोपहर तक अच्छी धूप खिली। जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर बाद फिर आसमान बादलों से घिर आया था। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री और अधिकतम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को दिन भर सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलती रही। जिससे वायु गुणवत्ता बेहतर बनी हुई है। शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 91 दर्ज किया गया था। लगातार दूसरे दिन एक्यूआई 100 से कम रहा है। इससे लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है।
चिकित्सक दे रहे बचाव की सलाह
मौसम में आ रहा परिवर्तन सेहत पर भारी पड़ सकता है। चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। जिसका सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों व बुजुर्गों की विशेष देखभाल की जरूरत है। जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन


चार ट्रेनें रद्द, कई घंटों देरी से चली
ट्रेनों का परिचालन लगातार प्रभावित हैं। 11077/78 झेलम एक्सप्रेस, 11841/42 गीता जयंती एक्सप्रेस, 14217/18 ऊंचाहार एक्सप्रेस व 11057/58 दादर एक्सप्रेस लगातार रद्द चल रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 13413 फरक्का एक्सप्रेस 10:13 घंटे, 13414 फरक्का एक्सप्रेस 6:30 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 2:55 घंटे, 18101 मूरी एक्सप्रेस 2:50 घंटे, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 4:59 घंटे, 14034 जम्मू लेल 1:05 घंटे तक की देरी से चल रही है। कई सवारी गाड़ियां भी 30 से 45 मिनट की देरी से चल रही थी।

वर्जन
मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार देर रात से रविवार तक बारिश के आसार बने हुए हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। सोमवार को मौसम साफ रहेगा, उसके बाद फिर बादल छाने के आसार बने हुए हैं। इससे मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन

डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें