फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संशो) विद्यार्थी बोले- जो सीखा है, घरवालों को भी बताएंगे

Sun, 01 Mar 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
खुशी, मामचंद पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन
सोनीपत। वॉकथॉन में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने इस आयोजन से बहुत कुछ सीखा है। इसे घरवालों से भी साझा करेंगे।
विज्ञापन


बालिग होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ही गाड़ी का प्रयोग करने की सीख मिली। गति सीमा और सुरक्षा नियमों का ध्यान रखूंगा। गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल मना करूंगा। - यश
आजकल कुछ बच्चे मम्मी-पापा के फोन या लैपटॉप का इस्तेमाल सोशल मीडिया के लिए करने लगते हैं। यह गलत है। यह मानसिकता को दर्शाता है। कई बार साइबर अटैक का भी शिकार हो जाते हैं। - अनीष
विज्ञापन


रोड सेफ्टी पर हमें अच्छी जानकारी मिली। बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं सभी नियमों का पालन करूंगी। परिवारजनों और दूसरे लोगों को भी इसको लेकर अवेयर करूंगी। - रेशम
-


साइबर क्राइम व यातायात नियम बताए गए हैं। दोपहिया चलाते समय हेल्मेट जरूर पहनना चाहिए। हमने यहां जो सीखा है, उसे फॉलो करेंगे। दूसरे साथियों को भी अवेयर करेंगे। - खुशी

सड़क सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी के कार्यक्रम से काफी चीजें जानने को मिलीं। हमें बताया गया कि 18 साल से छोटे बच्चों को वाहन क्यों नहीं चलाना चाहिए। यह कार्यक्रम बहुत प्रेरणादायी लगा। - यतिका
विज्ञापन


जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी पर था। इसका हमने बहुत आनंद लिया। हमें कई नई चीजें पता लगीं। यह बातें हम अपने पैरेंट्स को भी बताएंगे। - मोक्षिता

खुशी, मामचंद पब्लिक स्कूल।

खुशी, मामचंद पब्लिक स्कूल।

खुशी, मामचंद पब्लिक स्कूल।

खुशी, मामचंद पब्लिक स्कूल।

खुशी, मामचंद पब्लिक स्कूल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें