फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रागिनी सुन छात्राएं और दर्शक कुर्सियां छोड़कर झूमे

Thu, 29 Jan 2026 07:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गीता विद्या मंदिर गर्ल्स कॉलेज के ‘लोक स्वर’’ उत्सव में रागनी गातीं कलाकार। स्रोत: आय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गीता विद्या मंदिर गर्ल्स कॉलेज में वीरवार को हरियाणवी लोक संस्कृति की धूम रही। तीन दिवसीय लोक स्वर उत्सव के दूसरे दिन प्रदेश के नामी कलाकारों ने रागिनी से ऐसा समा बांधा कि छात्राएं और दर्शक कुर्सियों छोड़कर झूमने लगे। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने कलाकारों का सम्मानित किया।
इंद्रधनुष सभागार में सबसे पहले मुख्य अतिथि स्पेशल टास्क फोर्स के डीएसपी इंदीवर शर्मा, संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने अतिथियों और कलाकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन दिनेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन

लोक गायिका निशा जांगड़ा ने गोरखपुर की जेल में बैठा देश धर्म का परवाना रागिनी से कार्यक्रम की शुरुआत की। ऊंचा डाला पीपल का कदे झूल घल्या करदी से ग्रामीण जीवन की यादें ताजा कीं। वरिष्ठ लोक कलाकार इंद्र सिंह लांबा ने धन्य-धन्य धरा हरियाणा की भूमि से प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति का गुणगान किया।
उनकी हास्य रागिनी हे कोए मत करवाओ शादी कॉलेज के छोरे तं पर सभागार ठहाकों से गूंज उठा। गायिका राजबाला ने शिव-पार्वती संवाद पर आधारित भजन तू राजा की राज दुलारी प्रस्तुत की। फाग गीतों से वसंत ऋतु और होली पर्व के आगमन का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि इंदीवर शर्मा ने कहा कि रागिनी हमारी संस्कृति, इतिहास और सामाजिक मूल्यों की संवाहक है। इस मौके पर उप प्राचार्य डाॅ. सुमन नासा, कल्चरल कमेटी सदस्य अर्चना खुराना, डाॅ. प्रियंका व डाॅ. मनीता आदि प्राध्यापिकाएं उपस्थित रही।
विज्ञापन

मंच संचालक दिनेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवि अपनी हास्य व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ आज का कार्यक्रम विश्राम की तरफ बढ़ गया।

सोनीपत के गीता विद्या मंदिर गर्ल्स कॉलेज के ‘लोक स्वर’’ उत्सव में रागनी गातीं कलाकार। स्रोत: आय

सोनीपत के गीता विद्या मंदिर गर्ल्स कॉलेज के ‘लोक स्वर’’ उत्सव में रागनी गातीं कलाकार। स्रोत: आय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें