फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: काम से हटाए गए संविदाकर्मियों का धरना जारी

Sat, 25 Oct 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों का धरना शुक्रवार को 23वें दिन जारी रहा। प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि हटाए गए सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। विधायक और मेयर हटाए गए सफाई कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लेने का आश्वासन दे रहे हैं। सह सचिव युधिष्ठिर ने बताया कि अब ठेकेदार की ओर से संविदा कर्मियों को हटाया रहा है। हटाए गए कर्मियों की संख्या 50 से ज्यादा हो गई है। जल्द हटाए गए कर्मचारियों को नौकरी पर वापस लिया जाए अन्यथा वे हड़ताल जाने को बाध्य होंगे। इस दौरान रविंद्र, प्रवीन, रवि, गुलाब, रामकुमार, ज्योति, पूनम, सुषमा, काजल, प्रमिला मौजूद रहीं। संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें