फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 250 स्ट्रीट लाइट से जगमग हुईं तीन कॉलोनियों की गलियां, ऑटोमेटिक जले-बुझेंगी

Mon, 28 Apr 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01. सोनीपत के कलावती विहार में स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन करते मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल - फोटो : कार्यक्रम को संबोधित करतीं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
विज्ञापन
सोनीपत। जीवन विहार एक्सटेंशन, विकास नगर व कलावती विहार में लगाई गई 250 से ज्यादा नई स्ट्रीट लाइट का मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल मदान ने बटन दबाकर उद्घाटन किया। ऐसी सभी कॉलोनियों में पांच हजार से ज्यादा लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि स्ट्रीट लाइट के साथ कॉलोनियों में सड़क व पेयजल की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। सीवर लाइन डालने का सर्वे करवाया जा रहा है। नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग मिलकर शहर के विकास को गति देंगे। मेयर ने बताया कि वैध घोषित की गई कॉलोनियों में पांच हजार स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है। पूरी कॉलोनी का कंट्रोल एक स्थान पर करके ऑटोमेटिक बंद होने और जलने की व्यवस्था की गई है। विभिन्न कॉलोनियों में पांच हजार स्ट्रीट लाइट विशेषकर मुख्य मार्गों पर सीएफएल बदलकर एलईडी लाइट लगाई गई हैं।
मेयर ने बताया कि सभी वार्डों में 10 हजार स्ट्रीट लाइट और लगाने का प्रस्ताव है, जिनको लगाने के लिए निगम एरिया को चार जोन में बांटकर दो-दो करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्ट्रीट लाइट लगनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि कलावती विहार में 50 लाख रुपये से मुख्य सड़क बनाने व पेयजल लाइन डालने के लिए 98 लाख रुपये के टेंडर जल्द जारी किए जाएंगे। इस दौरान पार्षद मुकेश सैनी, कांग्रेस युवा नेता प्रिंस सरोहा, सुरजीत दहिया भी साथ रहे।

फोटो 01. सोनीपत के कलावती विहार में स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन करते मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल - फोटो : कार्यक्रम को संबोधित करतीं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें