फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेहड़ी संचालक को गोली मारकर किया घायल

Mon, 11 Aug 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले एक रेहड़ी संचालक ने अज्ञात द्वारा उसके कंधे पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उन्हें नागरिक अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। पीड़ित का कहना है कि दो दिन पहले उसका झगड़ा भी हुआ था। हालांकि गोली मारने वाले के बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। इंद्रा कॉलोनी निवासी सौरभ दिल्ली-बहालगढ़ रोड पर रेहड़ी लगाकर सामान बेचता है। आरोप है कि वह रात को घर की तरफ आ रहे थे। इसी बीच किसी ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके कंधे से लगकर गई इसमें वह घायल हो गया। उसका नागरिक अस्पताल में उपचार हुआ। गोली मारने वाले की जानकारी नहीं है। अंदेशा है कि 8 अगस्त को उनका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। इसमें बीच बचाव हो गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें