फोटो संख्या:70- सतनाली के बाबा भैरु मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती
सतनाली। बाबा भैरु मंदिर में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई।
अधिवक्ता पवन पारिक ने बताया कि बाबा भैरु मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर सुबह नौ बजे 101 महिलाओं ने कलश यात्रा कथा स्थल मंदिर से प्रारंभ करते हुए गांव की फीरनी, रेलवे स्टेशन मार्ग से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान मुख्यातिथि ओमप्रकाश फौजी दिल्ली वाले रहे। बाबा भैरु मंदिर परिसर में प्रतिदिन भागवत कथा ज्ञान दोपहर 12ः30 बजे से शाम चार बजे तक किया जायेगा। पंडित अनिल पुरोहित के द्वारा भागवत कथा ज्ञान का रसपान करवाया जायेगा। इस दौरान प्रधान राजेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान महेंद्र वालिया, एडवोकेट पवन शेखावत मौजूद रहे। संवाद