फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिनभर बादलों से ढका रहा आसमान, तापमान गिरा

Wed, 03 May 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24- आसमान पर छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मंगलवार को भी बना रहा। जिससे जिले के अधिकतर क्षेत्रों में दिनभर आसमान काल बादलों से ढका रहा। दिन भर चली ठंडी अवाओं से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि बारिश नहीं हुई, जिससे किसानों ने राहत महसूस की। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बुधवार से दिल्ली-एनसीआर में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार बने हुए हैं, जिससे कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना हे कि अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पहुंच रही है। जिस कारण एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। यही कारण है कि शनिवार से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हुई। मंगलवार को ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे मौसम का मिजाज सुहावना बना रहा। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को मई माह में भी जनवरी माह जैसी ठिठुरन महसूस हुई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
वायु गुणवत्ता सूचकांक में हुआ सुधार
सोमवार को हुई बारिश के बाद जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है। मंगलवार को शहर की वायु गुणवत्ता का स्तर 49 दर्ज किया गया जो सेहत के लिए फायदेमंद है। विशेषज्ञों की मानें तो मौसम में आए परिवर्तन से ग्रामीण क्षेत्र की आबोहवा में अधिक सुधार हुआ है। सोनीपत शहर में वायु गुणवत्ता का स्तर सामान्य 200 से 300 तक बना रहता है। कई बार यह 400 तक भी पहुंच जाता है। सोमवार को हुई बारिश के बाद इसमें काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए रहे और बारिश के आसार बने रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन देर रात को बारिश हो सकती है। बुधवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं वायु गुणवत्ता के स्तर में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

प्रो. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ

फोटो 24- आसमान पर छाए बादल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें