फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समाज को सेवा, संस्कार और एकता का संदेश देती है श्रीमद्भागवत कथा

Mon, 29 Jun 2026 03:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर ​स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा व श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव
विज्ञापन
गन्नौर। खेल स्टेडियम के समीप स्थित श्रीराम मंदिर में दीवाने बाबा श्याम समिति एवं रामानुज सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तृतीय श्रीमद्भागवत कथा व श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का समापन हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन


समारोह में विधायक देवेंद्र कादियान ने कथावाचक प्रीति रामानुज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में ऐसे धार्मिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्रीमद्भागवत कथा समाज को एकता, सेवा और नैतिक मूल्यों का संदेश देती है।
युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए। कथावाचक प्रीति रामानुज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, करुणा, संस्कार और मानवता की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अंकित मल्होत्रा, मुकेश रोहिल्ला, प्रमोद वर्मा, विनोद तनेजा, सोनू, कुलदीप रोहिल्ला, संजय अरोड़ा, सन्नी हसीजा, हरीश ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें