फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूल के रिकॉर्ड से शूटर के उम्र का होगा मिलान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। अभिनेता टाइगर श्राफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस की जांच एक बार फिर गोहाना पहुंचेगी। पकड़े गए नाबालिग के दावे की अब दस्तावेजों के आधार पर जांच होगी। उधर, मामले में अदालत ने पांच आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ा दी गई है।
मुंबई पुलिस नाबालिग के स्कूल रिकॉर्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों से उसकी वास्तविक उम्र का पता लगाएगी। इसके बाद उम्र से संबंधित रिपोर्ट अदालत में पेश की जाएगी। वारदात में गोहाना क्षेत्र के गांव निवासी अंकित और उनका एक सहपाठी शामिल बताए गए हैं। दोनों एक ही
विज्ञापन

स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। अंकित बालिग है, जबकि सहपाठी के नाबालिग होने का दावा किया गया है। अब मुंबई पुलिस इस दावे की सत्यता जांचने में जुटी है। स्कूल में दाखिले के समय जमा कराए गए दस्तावेज और अन्य सरकारी रिकॉर्ड से उसकी जन्मतिथि का मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में जाने की बात कहकर घर से निकले थे दोनों : गोहाना के गांव में 15 सितंबर को मेला लगा था। अंकित और उसका सहपाठी घर से मेला देखने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। बताया गया है कि दोनों गांव देवडू निवासी रेहान और अन्य युवकों के साथ मुंबई पहुंच गए थे। परिजनों को उनके इस तरह मुंबई पहुंचने की जानकारी बाद में मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें