फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाले गंदगी से अटे होने से सर्विस लेन पर भरा पानी

Fri, 19 Jun 2026 05:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में गांव टेहा के पास जीटी रोड की सर्विस रोड पर हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गन्नौर। गांव टेहा के नजदीक जीटी रोड के सर्विस रोड पर पानी भरने से ग्रामीण और वाहन चालक परेशान हैं। उनका आरोप है कि एनएचएआई की ओर से समय पर नालों की सफाई नहीं कराई गई जिसकी वजह से सर्विस लेन पर पानी भर रहा है।



ग्रामीण संदीप, सुभाष, ईश्वर ने बताया कि सर्विस लेन के साथ बने नालों में गंदगी जमा होने से पानी की निकासी अवरुद्ध हो चुकी है। हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी भर जाता है। इससे आवागमन प्रभावित होता है। दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि गांव के मुख्य प्रवेश द्वार के पास पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। लोगों को पैदल निकलने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने एनएचएआई और प्रशासन से बंद पड़े नालों की सफाई करवा स्थायी व्यवस्था करने की मांग की।
उनका कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो बारिश के सीजन में हालात और बिगड़ सकते हैं।


वर्जनसर्विस लेन पर जलभराव का मुख्य कारण नालों की सफाई नहीं होना है। बारिश के दौरान जीटी रोड का पानी भी गांव की ओर आ जाता है। पहले भी ग्राम पंचायत ने अपने खर्च पर नालोें की सफाई करवाई थी। एनएचएआई को समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित करनी चाहिए। -आशीष त्यागी, सरपंच, गांव टेहा
विज्ञापन


वर्जन



बरसात के सीजन को देखते हुए जीटी रोड के दोनों तरफ नालों की सफाई शुरू करा दी है। जल्द ही सभी नालों को साफ करा दिया जाएगा। -प्रांजल मिश्रा, परियाेजना अभियंता, एनएचएआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें