फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में रखे 60 हजार रुपये और मोबाइल फोन लेकर भागा नौकर

Fri, 30 Jun 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिसाना में एक नौकर ने घर में रखी नकदी, मोबाइल व एक एटीएम लेकर भाग गया। मकान मालकिन ने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिसाना निवासी शीला ने बताया कि उनके पति ट्रक चालक हैं। उसके बच्चे चंडीगढ़ में रहते हैं। ऐसे में वह घर पर अकेली रहती है। गाय की देखभाल करने के लिए उसने उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव मनसूर निवासी सूरज को काम पर रखा था। उनके बेटे गोविंद ने घर खर्च के लिए उन्हें पैसे दिए थे, जिसे उन्होंने नौकर सूरज के सामने ही बेड में रखे थे। अगले दिन सूरज ने उन्हें खेत से ज्वार काटकर लाने की बात कही पर लौटकर नहीं आया। उसने पाया कि घर में रखे मोबाइल फोन के अलावा साठ हजार रुपये चोरी हैं। इसके साथ ही सूरज उनके बेटे गोविंद का एटीएम भी चोरी करके ले गया है। अपने स्तर पर तलाश करने पर भी जब सूरज का पता नहीं चला तो पुलिस को शिकायत दी गई। खरखौदा थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें