सोनीपत। प्राॅपर्टी आईडी और गृह कर से संबंधित त्रुटि को सुधारने के लिए शहर के विभिन्न वार्डों में 1 और 2 जुलाई को शिविर लगाए जाएंगे। जिसका समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।
नगर निगम आयुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि निगम क्षेत्र की सीमा में गृह कर से संबंधित कोई त्रुटि (जैसे नाम, एरिया, कैटेगरी इत्यादि) हो तो वह एनडीसी पोर्टल पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है। इसके साथ ही व्यक्ति दो दिवसीय शिविरों में भी त्रुटियों को दूर करवा सकता है। बिल ठीक करवाने के लिए वार्ड अनुसार आयोजित किए जा रहे शिविर में संंबंधित प्रापर्टी के रजिस्टर्ड दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
शिविरों का शेड्यूल
वार्ड नंबर-1 से 3 के लिए 1 जुलाई को प्रेम नगर टीला धर्मशाला, आदर्श नगर, 2 जुलाई को सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर। (ड्यूटी कर्मचारी-साहिल लिपिक, मोबाइल नंबर- 9034179415)
वार्ड नंबर-4 से 6 तक 1 जुलाई को सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में व 2 जुलाई को गढ़ शहजानपुर स्थित कम्युनिटी सेंटर। (ड्यूटी कर्मचारी-विजय लिपिक, मोबाइल नंबर- 8571073960)
वार्ड नंबर-7 से 9 तक 1 जुलाई को गांव राठधना स्थित कम्युनिटी सेंटर व 2 जुलाई को गांव फाजिलपुर स्थित कम्युनिटी सेंटर। (ड्यूटी कर्मचारी-जितेंद्र लिपिक, मोबाइल नंबर-8059693003)
वार्ड नंबर-10 से 12 के लिए 1 जुलाई को माॅडल टाउन स्थित गीता भवन मंदिर व 2 जुलाई को गीता भवन चौक स्थित गीता भवन मंदिर में (ड्यूटी कर्मचारी-रविंद्र लिपिक, मोबाइल नंबर- 82221933131)
वार्ड नंबर-13 से 15 तक 1 जुलाई को नगर निगम कार्यालय व 2 जुलाई को गुड़ मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला। (ड्यूटी कर्मचारी-मंजीत लिपिक, मोबाइल नंबर- 9717250100)
वार्ड नंबर-16 और 17 के लिए 1 जुलाई को आर्य नगर स्थित जाट धर्मशाला व 2 जुलाई को भगत सिंह काॅलोनी स्थित कम्युनिटी सेंटर। (ड्यूटी कर्मचारी-अजय कुमार लिपिक, मोबाइल नंबर- 8683839307)
वार्ड नंबर-18 के लिए 1 जुलाई को सेक्टर-23 स्थित फायर स्टेशन व 2 जुलाई को सेक्टर-23 स्थित कम्युनिटी सेंटर। (ड्यूटीरत कर्मचारी अमजद लिपिक, मोबाइल नंबर- 8059361659)
वार्ड नंबर-19 और 20 के लोगों के लिए 1 जुलाई को छोटूराम धर्मशाला व 2 जुलाई को कोर्ट रोड स्थित हिंदू फार्मेसी कॉलेज। (ड्यूटी कर्मचारी-राजकुमार लिपिक, मोबाइल नंबर- 8059113003)