फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: साधकों ने आनंदपूर्ण जीवन जीने की कलाएं सीखीं

Sat, 11 Oct 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित समर्थगुरु धाम आश्रम में अजपा सिद्ध योग कार्यक्रम में मौजूद स
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित समर्थगुरु धाम आश्रम में समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सानिध्य में चल रहे तीन दिवसीय 100 वर्ष तक स्वस्थ रहने, साधना व सुमिरन के श्रेष्ठ अजपा सिद्ध योग कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साधकों ने ध्यान व सुमिरन के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित व आनंदपूर्ण जीवन जीने की कलाएं सीखीं।
विज्ञापन

समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने कहा कि युवा देश की ऊर्जा व भविष्य की नींव हैं। उनका आत्मिक उत्थान समाज निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वह सशक्तीकरण व साधना आंदोलन से जुड़कर इसे जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनें। यह पहल देश-विदेश के युवाओं को जोड़ने, प्रेरित करने, उनकी आत्मिक व सामाजिक क्षमता को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा।
समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने आचार्य दलशेर को युवा सशक्तीकरण संयोजक नियुक्त किया। कार्यक्रम में आचार्य दर्शन समर्थक, मीराबाई, वरिष्ठ आचार्य दलबीर सिंह, आचार्य अनुपम, नरेश, पूनम, सुमन, कमलेश, एकांता, दलबीर स्वामी, रमेश स्वामी, निखिल व आशीष स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें