फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन साल पहले कंडम घोषित हुआ स्कूल, आज तक नहीं रखी गई एक नई ईंट

Thu, 31 Jul 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23- सोनीपत के खरखौदा के गांव मंडौरा में तीन वर्ष पहले कंडम घो​षित किया गया राजकीय विद्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। जिले के गांव मंडोरा में तीन वर्ष पहले राजकीय विद्यालय के भवन को कंडम घोषित किए जाने के बाद प्रशासन ने आज तक पुराने भवन के निर्माण में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से पुराने भवन के पास ही प्राथमिक व उच्च विद्यालय का अलग-अलग भवन बनाकर बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है, लेकिन पुराना भवन तीन साल बाद भी खंडहर बनकर रह गया है। विभाग की ओर से जिला के चार राजकीय विद्यालयों के कंडम हो चुके कमरों का 1.20 करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2025 के अंत तक सभी जगह निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 421 राजकीय प्राथमिक विद्यालय, 77 राजकीय मिडिल विद्यालय, 75 राजकीय उच्च विद्यालय, 136 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों सहित कुल 709 विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।

तीन वर्ष पहले मंडोरा में राजकीय विद्यालय का कंडम घोषित किया गया भवन आज तक उसी हालत में है। यह भवन विभाग और ग्राम पंचायत के बीच उलझकर रह गया है। यहां ग्राम पंचायत ने तीन साल पहले पुराने भवन के जीर्णोद्धार का जिम्मा उठाया था।

उधर विभाग ने पांच वर्ष पहले पुराने भवन को दरकिनार कर यह दो नए भवन का निर्माण करवाया था। नए भवनों में ही विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए नए भवन में शौचालय, पेयजल व्यवस्था के उचित प्रबंध कराए गए हैं।

विद्यालय में 20 शिक्षक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। विद्यार्थियों को पुराने भवन से दूर रखने के लिए शिक्षकों को खास हिदायत दी गई है।

प्राचार्य सुनील लाकड़ा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में 75 व उच्च विद्यालय में 206 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। स्वच्छ पेयजल के अलावा शौचालयों व मिड-डे-मील का प्रबंध कराया है। विद्यार्थियों को पुराने भवन में जाने से रोकने के लिए अलग से गेट लगाया गया है। प्रयास है कि विद्यािर्थयों को कोई समस्या न आए।

शिक्षकों के स्वीकृत पद - 20
खाली पदाें की संख्या - 00
गैर शैक्षणिक कर्मियाें के स्वीकृत पद - 03
खाली पदों की संख्या - 01

इन विद्यालयों में 1.20 करोड़ से चल रहा जीर्णोद्धार
- गांव जाटी कलां के राजकीय विद्यालय में चार कमरे।
- गांव झुंडपुर के राजकीय विद्यालय में एक पुस्तकालय व दो लैब।
- गांव बाजिदपुर सबौली के राजकीय विद्यालय में एक पुस्तकालय, दो कमरे।
-गांव जाखौली के राजकीय विद्यालय में तीन लैब।

जून में यहां पुन: बनवाए कंडम कमरे
- गांव गोपालपुर के राजकीय विद्यालय में चार कमरे।
- गांव जाखौली के राजकीय विद्यालय में पांच कमरे।
- गांव गढ़ी हकीकत के राजकीय विद्यालय में सात कमरे।
विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरी है, इसको लेकर विभाग सतर्क है। सभी विद्यालय प्रबंधकों को हिदायत दी गई है कि वह किसी असुरक्षित भवन व कमरे में कक्षाएं न लगाएं। किसी विद्यालय का भवन या कमरा जर्जर है तो अतिरिक्त उपायुक्त से मंजूरी लेकर लोक निर्माण विभाग की टीम से जांच करवाई जाती है। कई विद्यालयों में कमरों, लैब का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

फोटो 23- सोनीपत के खरखौदा के गांव मंडौरा में तीन वर्ष पहले कंडम घोषित किया गया राजकीय विद्यालय

फोटो 23- सोनीपत के खरखौदा के गांव मंडौरा में तीन वर्ष पहले कंडम घोषित किया गया राजकीय विद्यालय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें