फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जांच में नहीं शामिल हुए खेड़ी तगा के सरपंच

Thu, 20 Mar 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। खेड़ी तगा गांव के सरपंच पर पात्र महिला के मकान निर्माण के लिए भेदभाव करने व विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के लगे आरोप की जांच के लिए कमेटी का गठन कर रखा है।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूनम चंदा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम आरोपों की जांच कर रही है। कमेटी जांच पूरी कर इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को सौंपेगी। इस संबंध में मंगलवार को बीडीपीओ पूनम चंदा ने खेड़ी तगा में पहुंच कर पात्र महिला से मिली और विभिन्न मौकों का निरीक्षण भी किया था। वहीं, सरपंच वेदप्रकाश को बुधवार को जांच में शामिल होना था, लेकिन उच्च न्यायालय में तारीख होने की वजह से वह खंड विकास व पंचायत विभाग के कार्यालय में नहीं पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें