फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था अभी चरमराएगी: शार्ट टर्म टेंडर में एक एजेंसी आई, चौथी बार लगाया टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की सफाई का ठेका 15 जून से समाप्त होने के बाद सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कूड़ा उठान में देरी के कारण शहर में 20 से अधिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे लोगों को दुर्गंध, गंदगी और बीमारियों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम ने सफाई व्यवस्था संभालने के लिए बुधवार को चौथी बार शॉर्ट टर्म टेंडर लगाया है, जो अगले सप्ताह खुलेगा।
विज्ञापन

करीब 15 दिन से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठ पा रहा है। डंपिंग प्वाइंटों पर कचरा जमा होने के साथ कॉलोनियों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर भी गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं। बरसात के मौसम में सड़ते कूड़े से दुर्गंध फैल रही है और मच्छर-मक्खियों की संख्या बढ़ने से संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।
नगर निगम की ओर से जोन-1 और जोन-2 में सफाई व्यवस्था के लिए अब तक तीन बार शॉर्ट टर्म टेंडर लगाए जा चुके हैं। पहली दो बार नई शर्तों के आधार पर लगाए गए टेंडर में कोई एजेंसी आगे नहीं आई। इसके बाद सरकार की अनुमति से पुरानी शर्तों पर तीसरी बार टेंडर लगाया गया, जिसमें जोन-2 के लिए एक एजेंसी ने आवेदन किया।
विज्ञापन

अब निगम ने दोनों जोन में सफाई व्यवस्था के लिए बुधवार को चौथी बार टेंडर जारी किया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह तक एजेंसियों के आने की उम्मीद है। इसके लिए सफाई शाखा की टीम एजेंसी प्रतिनिधियों से संपर्क कर रही है।
वर्जन

शहर की सड़कों की सफाई सीमित कर्मचारियों से कराई जा रही है। शॉर्ट टर्म टेंडर में एक ही एजेंसी आई थी, लेकिन एजेंसी एक होने की वजह से दोबारा टेंडर लगाया गया है। वाहन किराये पर लेकर कूड़े का उठान कराया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। -मीतू धनखड़, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें