फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, नहीं हो रहा कूड़े का उठान

Thu, 07 Aug 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत के खरखौदा ​स्थित ब्राह्मण मोहल्ले में उठान न होने से गली में पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। शहर में लगातार सफाई व्यवस्था चरमरा रही है, कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। इसके कारण न केवल लोगों के घरों में, बल्कि गलियों में भी गंदगी के ढेर लग रहे हैं। नगरपालिका अधिकारी सफाई पर ध्यान देने को तैयार ही नहीं है। इससे शहर वासियों में रोष जारी है।
विज्ञापन

शहर में नगरपालिका की तरफ से घर-घर से कूड़ा उठाने की कार्रवाई इन दिनों धीमी पड़ती जा रही है। शहरवासियों की ओर से सफाई वालों का इंतजार किया जाता है, लेकिन वह कूड़ा उठाने के लिए नहीं आते हैं। घरों के अंदर कूड़े के ढेर लगने के साथ अब गलियां भी गंदगी से अट गई हैं। लेकिन नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी इसका संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
शहर की गंदगी को साफ करने के लिए नगरपालिका महीने में कई लाख रुपये खर्च करती है। पुराने बाजार की बात की जाए या फिर ब्राह्मण मोहल्ले, मुख्य रोहतक मार्ग या फिर अन्य जगहों की। हर जगह खुले आम पड़ी गंदगी में लावारिस पशु घूमते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें