फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में दो घरों की छत गिरी, परिवार के सदस्य परेशान

विज्ञापन
मोहाना में बारिश के दौरान गिरी घर की छत। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
लगातार हुई बारिश के कारण गांव मोहाना में दो मकानों की छत गिर गई। हादसा उस समय हुआ, जब परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में बैठे हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार की ओर से गांव में कई बार सर्वे किया जा चुका है, लेकिन सरकार की ओर से बहुत कम लोगों को इस योजना का लाभ मिल पाया है। ऐसे में सरकार की ओर से जर्जर मकानों को योजना में शामिल करके ग्रांट जारी कर देनी चाहिए।
विज्ञापन

सोनीपत पंचायत समिति के निवर्तमान सदस्य युद्धविंद्र सिंह मेहला ने बताया कि गांव के पवन व धर्मबीर के मकान काफी जर्जर है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण घर बनाना मुश्किल हो गया है। शनिवार को हुई बारिश से दोनों के मकान की छत गिर गईं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गरीब परिवारों के आशियाने का सर्वे कराया जाना चाहिए। जिनके आशियाने काफी कंडम हो चुके हैं, उन लोगों को सरकार की ओर से ग्रांट जारी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें