फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मिशन रोड की तरफ आरओबी का रास्ता 48 घंटे तक रहेगा बंद, लोग परेशान

Mon, 27 May 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लोक निर्माण विभाग ने मिशन रोड की तरफ रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर निर्माण कार्य के चलते मार्ग को फिर से बंद कर दिया है। विभाग की ओर से दो दिन के लिए इस रास्ते से आवाजाही बंद कर दी है। इसके चलते क्षेत्र के व्यापारियों व वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। व्यापारियों ने अधिकारियों पर बिना सूचना दिए रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। उनका कहना कि रास्ता बंद करने से पहले व्यापारियों को सूचित किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर सड़क बनाने का काम दो माह से जारी है। सड़क निर्माण में देरी किए जाने से उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने वीरवार रात को मिशन चौक से आरओबी पर आवाजाही के लिए बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया था, उसके बाद भी सड़क बनाने का काम शुरू नहीं किया था। शुक्रवार को व्यापारियों ने मिशन चौक के पास एकत्रित होकर विरोध जताया था। इसके बाद विधायक सुरेंद्र पंवार के आने के बाद अधिकारियों ने बैरिकेड हटवाकर रास्ता खोल दिया था। रविवार शाम को दोबारा रास्ता बंद किए जाने के चलते व्यापारियों में राेष है। रास्ता बंद होने से व्यापारियों व आम जन की परेशानी बढ़ गई है। अधिकारियों से फोन पर बात की तो उन्होंने दो दिन के लिए रास्ता बंद करने की बात कही है।



आरओबी पर रास्ता बंद किए बिना सड़क पर निर्माण करना असंभव है। निर्माण सामग्री तैयार करने के लिए मशीन रखने को मिशन चौक की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद किया है। अगर व्यापारी अपनी दुकानों के सामने मशीन व अन्य निर्माण रखवा देते है तो आरओबी पर रास्ता खोल दिया जाएगा। दो दिन पहले विधायक के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के चलते रास्ता खोल दिया था। उस समय विधायक को चुनाव के बाद रास्ता बंद करने के बारे में अवगत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक मेहरा, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें