फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुरथल विश्वविद्यालय की सड़कों का होगा कायाकल्प, 3.08 करोड़ की लागत से होगा पुनर्निर्माण

विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सड़क
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण का इंतजार खत्म हो गया। करीब 3.08 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग विश्वविद्यालय की खस्ताहाल सड़कों का सुधार करेगा। वीरवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने इस कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अगस्त में तकनीकी खामियों के चलते इसका पहला टेंडर रद्द कर दिया गया था। इसके बाद सितंबर में रिटेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर अब काम शुरू हो रहा है। जल्द ही विश्वविद्यालय के चारों कोनों को जोड़ने वाली सड़कें न सिर्फ बेहतर होंगी बल्कि दोनों ओर स्ट्रीट लाइटें लगने से परिसर जगमगाएगा।
करीब 273 एकड़ में फैले इस विश्वविद्यालय में हजारों विद्यार्थी विज्ञान, इंजीनियरिंग, वास्तुकला, प्रबंधन और मानविकी की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित विदेशों से आए विद्यार्थी भी शामिल हैं। लंबे समय से खस्ताहाल सड़कों को लेकर विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य लगातार आवाज उठा रहे थे।
विज्ञापन

मार्च में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया था, जबकि 12 सितंबर को विधानसभा विषय समिति के निरीक्षण के दौरान भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था।
सरकार का फोकस : शिक्षा और बुनियादी ढांचा
शुभारंभ अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक और सुरक्षित बुनियादी ढांचे की सुविधाएं भी मिलें। इंजीनियरिंग विभाग के पास की टूटी सड़क को पूरी तरह नया रूप दिया जाएगा और अन्य गड्ढों वाली सड़कों की भी मरम्मत होगी।


कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, जिला महामंत्री तरुण देवीदास, प्रो. विजय शर्मा, कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें