फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुरथल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पर गिरी गाज, अब अजय मोंगा संभालेंगे चार्ज

Thu, 22 Feb 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उच्चतर निदेशालय ने दीनबंधु छाेटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल के रजिस्ट्रार सुरेश कुमार को तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है। अब विश्वविद्यालय के आर्किटेक्चर विभाग के प्रोफेसर अजय मोंगा को छह माह के लिए रजिस्ट्रार का पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा उच्चतर निदेशालय से पत्र जारी करते हुए मुरथल विवि के रजिस्ट्रार सुरेश कुमार के स्थान पर विवि के प्रोफेसर अजय मोंगा को यह कार्यभार सौंपने का आदेश जारी किया है। हालांकि जारी किए गए पत्र में सुरेश कुमार को हटाए जाने का कोई कारण स्पष्ट नहीं किया है। विवि में करीब ढाई साल से रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत सुरेश कुमार अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद से लगातार चर्चाओं में थे। उन पर नियमों को ताक पर रखकर सरकारी पैसे के दुरुपयोग के आरोप लगे थे। रोहतक से पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम मामले की जांच की थी। इस मामले में सुरेश कुमार से भी पूछताछ की गई थी।
विवि के कर्मचारी नेता आनंद राणा ने प्रो. सुरेश कुमार पर नियमों को ताक पर रखकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने हरियाणा उच्चतर शिक्षा परिषद व एंटी करप्शन ब्यूरो से जांच की मांग की थी। उन्होंने दी गई शिकायत में आरोप लगाए थे कि रजिस्ट्रार ने विवि के कल्याण पर खर्च होने वाली राशि से अपने लिए दवाएं खरीदी, विवि के विश्राम गृह में रहते हुए हजारों रुपये हाउस रेंट लिया और पेट्रोल के हजारों रुपये के फर्जी बिल तैयार कराने सहित अन्य कई आरोप लगाए गए थे। जिनमें रजिस्ट्रार पर एजेंसी से पैसे की मांग करने के भी आरोप लगे थे। विवि में 21 नए कक्षा कक्ष के लिए उपकरण खरीदे जाने थे। आरोप है कि सुरेश कुमार की तरफ से एक कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर बिना खरीद आर्डर के ही 1.47 करोड़ रुपये की पेमेंट करने में जल्दबाजी दिखाई। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद पेमेंट का भुगतान रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें