फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसएमडीए की बैठक में उठी बहालगढ़-सोनीपत मार्ग पर जलभराव की समस्या

Fri, 19 Jun 2026 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में एसएमडीए की मासिक बैठक के दौरान अ​धिकारियों को निर्देश देते एचएसवी - फोटो : योगेश कुशवाहा
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में वीरवार को सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की मासिक बैठक हुई। इसमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने म्हारी सड़क एप पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्धारित समय में समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री स्वयं नियमित रूप से एप पर प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की समीक्षा कर रहे हैं।
बैठक में इम्पोर्टेड बिटुमिन के उपयोग, सीएक्यूएम, डीएमआरसी, पाइप्ड नेचुरल गैस, खरखौदा क्षेत्र में ईडीसी कार्य, आरआरटीएस परियोजना, गति शक्ति टूल, इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, पार्किंग व्यवस्था व सेक्टर-58 से सेक्टर-64 तक मिसिंग लिंक रोड जैसे 19 एजेंडाें पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बहालगढ़-सोनीपत मार्ग के बीच जलभराव की समस्या भी उठी। ढेसी ने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम कर इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


खरखौदा, गोहाना और गन्नौर में 5100 गैस कनेक्शन


पाइप्ड नेचुरल गैस परियोजना की समीक्षा के दौरान गेल गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि एचपीसीएल की ओर से खरखौदा, गोहाना और गन्नौर क्षेत्र में करीब 5,100 गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों में गेल गैस भी लगातार उपभोक्ताओं को कनेक्शन उपलब्ध करा रही है।

जिले को मिलीं 15 इलेक्ट्रिक बसें, 35 और आएंगी
ट्रैफिक प्रबंधक ने जानकारी दी कि जिले को अब तक 15 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं। आगामी समय में 35 और इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभावना है। बैठक में एसएमडीए की सीईओ ए मोना श्रीनिवास, डिप्टी सीईओ वीना हुड्डा, एडीसी अजय चोपड़ा, डीएफओ रेनू बाला, एसडीएम सुभाष चंद्र, एसडीएम प्रवेश कादियान, एसीपी राजदीप मोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें