फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पानी भरने से नहीं दिखा सड़क का गड्ढा, गिरने से व्यक्ति घायल

Mon, 18 Aug 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत के गांधी नगर ​स्थित सड़क पर पानी भरे गड्ढे में गिरा व्यक्ति। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
गन्नौर। गांधी नगर स्थित सड़क पर बने गड्ढे में पानी भरने से उसका पता नहीं चल सका। इससे पैदल गुजर रहा व्यक्ति उसमें गिरकर घायल हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

एक तरफ नगर पालिका शहर में करोड़ों रुपये के विकास कार्य की बात कर रही तो दूसरी तरफ यह वीडियो प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है। स्थानीय निवासी प्रदीप, अमित, रोहतास, अशोक ने बताया कि गांधी नगर में पानी की निकासी न होना सबसे बड़ी समस्या है।
पानी ठहरने से सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं। बारिश में राहगीर उन गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे है। कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है मगर आश्वासन के अलावा समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द गड्ढों को नहीं भरा गया और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वह बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें