फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 15 मिनट में मदद के लिए पहुंचने वाली पुलिस 80 शिकायतों के बाद भी लिफ्ट ठीक नहीं करा सकी

Sun, 24 Aug 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। डायल-112 पर कॉल आते ही महज 15 मिनट में मदद के लिए पहुंचने वाली हरियाणा पुलिस अपने ही कर्मचारियों की 80 शिकायतों के बावजूद पुलिस लाइन में खराब लिफ्ट ठीक नहीं करा सकी। नतीजा, दो साल के एक मासूम की लिफ्ट में फंसकर जान चली गई। पुलिस अधिकारियों ने वक्त रहते तो इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया लेकिन मामला सुर्खियों में आने के बाद अब कॉलोनी में मीडिया और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक जरूर लगा दी है।
विज्ञापन

सोनीपत में पुलिस कर्मियों की आवासीय कॉलोनी का एक व्हाट्सएप ग्रुप है। पिछले तीन माह में लिफ्ट खराब होने की इस ग्रुप में 80 शिकायतें की गईं। पुलिस कर्मियों के परिजनों ने बार-बार चेताया कि लिफ्ट का सेंसर एक साल से खराब है। कभी भी हादसा हो सकता है लेकिन समस्या को लेकर अधिकारिक पत्राचार करने की किसी भी जिम्मेदार ने जहमत नहीं उठाई।
यही नहीं खराब लिफ्ट को बंद भी नहीं किया गया। जुगाड़ वाहन की तरह उसका इस्तेमाल होते रहा। दूसरी तरफ लिफ्ट मेंटेनेंस का ठेका लेने वाली फर्म के संचालक भी बेपरवाह बने रहे। (संवाद)
विज्ञापन

मासूम की मौत के बाद लिखा...लिफ्ट खराब है
पुलिस लाइन के सी ब्लॉक की तीसरी मंजिल के आवास संख्या सी-10 में रहने वाली महिला सिपाही प्रियंका का दो साल का बेटा उदवंश 17 अगस्त को खेलते हुए लिफ्ट में फंस गया था। प्रियंका ने अपने जिगर के टुकड़े को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन सेंसर खराब होने के कारण लिफ्ट नहीं खुली और मासूम की जान चली गई। इस दिल दहला देने वाली घटना से कॉलोनी में रहने वाले पुलिसकर्मी द्रवित हैं लेकिन अनुशासित फोर्स होने की वजह से कोई आक्रोश नहीं जता पा रहा है। महिला सिपाही के बच्चे की मौत के बाद अब नोटिस चस्पा कर लिख दिया गया है कि लिफ्ट खराब है।
आरोपी अभी तक नहीं हुए गिरफ्तार

मासूम उदवंश के पिता अंकित की शिकायत पर पुलिस ने मेंटेनेंस कंपनी के ठेकेदार प्रदीप कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में हर तरफ अव्यवस्था
पुलिस लाइन में हर तरफ अव्यवस्था का आलम है। बिजली के बोर्ड खुले पड़े हैं। आग बुझाने के सिलिंडर भी खराब हैं। जल निकासी की पाइप टूटी हैं।
वर्जन-

-लिफ्ट में फंसकर हुई बच्चे की मौत की घटना की तफ्तीश चल रही है। जांच पूरी होने के बाद प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
-जीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, सिटी-टू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें