फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मटिंडू विद्यालय का पार्क बढ़ा रहा जिज्ञासा

Sat, 06 Dec 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के गांव मटिंडू ​स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय परिसर के बीच में तैयार ​किय - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मटिंडू स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिले के एकमात्र विज्ञान वाटिका पार्क का निर्माण किया गया है। यह विज्ञान वाटिका विद्यार्थियों की विज्ञान के साथ भूगोल, गणित, वैदिक गणित, सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान व रसायन विज्ञान जैसे विषयों पर भी जिज्ञासा को बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

पार्क को संबंधित विषयों के साथ पृथ्वी संरचना के मॉडल से तैयार किया गया है। किताबों से दूरी बनाने वाले इस विद्यालय के विद्यार्थी अब खेल-खेल में शिक्षा को सरल बनाकर महारथ हासिल कर सकेंगे। प्राचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि विज्ञान व गणित विषय एक-दूसरे पर आधारित हैं।
मौलिक व सामान्य ज्ञान के अभाव में विद्यार्थी आगे चलकर विषयों को सही से समझ नहीं पाते। विद्यालय में विद्यार्थियाें का खेल-खेल में विज्ञान से जुड़ाव रखने का प्रयास किया गया है। विज्ञान पार्क अनौपचारिक तरीके से विज्ञान पढ़ाने की एक अभिनव अवधारणा है। इससे विद्यार्थियों को खेल के साथ शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञान वाटिका पार्क को विज्ञान व विभिन्न विषयों जैसे रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, व्यावहारिक विज्ञान, यांत्रिकी, ध्वनि, प्रकाश से जोड़ा गया है ताकि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को विकसित किया जा सके। साथ ही इनके लिए जटिल विषयों को सरल बनाया जा सके। उम्मीद है कि विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकेंगे।

फोटो 01- सोनीपत के गांव मटिंडू स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय परिसर के बीच में तैयार किय- फोटो : samvad

फोटो 01- सोनीपत के गांव मटिंडू स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय परिसर के बीच में तैयार किय- फोटो : samvad

फोटो 01- सोनीपत के गांव मटिंडू स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय परिसर के बीच में तैयार किय- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें