सोनीपत। आपरेशन आक्रमण अभियान के तहत पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन अवैध पिस्तौल और चार कारतूस भी बरामद करने का दावा किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में 93 पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसमें 482 पुलिसकर्मियों ने ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने विभिन्न मामलों में 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन अवैध पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने वाहनों की भी जांच की। चालकों को यातायात नियमों के पालन की सलाह दी गई। मुख्यालय पुलिस उपायुक्त मनबीर सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना संबंधित थाना चौकी में देकर पुलिस का सहयोग करें।