फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निवर्तमान मेयर ने की जनगणना से संबंधित जानकारी दर्ज करने की अपील

Thu, 16 Apr 2026 06:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत ​स्थित अपने कार्यालय में पोर्टल पर जनगणना संबं​धित जानकारी दर्ज निवर्तमान मेयर रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने स्व जनगणना के पहले दिन पोर्टल के माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज करके लोगों से 16 से 30 अप्रैल के बीच अपनी जानकारी दर्ज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस अवधि में नागरिक स्वयं http://sec.census.gov.in पर जाकर जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी ओर से प्रदान की गई जानकारी गोपनीय व सुरक्षित रखी जाएगी। इन आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं विकासात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। निवर्तमान मेयर ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक कहीं से भी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1 मई से 30 मई तक मकानों का सूचीकरण व गणना की जाएगी। 15 वर्ष के बाद दोबारा जनगणना हो रही है। इसी के आधार पर लोकसभा, विधानसभा सीटों का परिसीमन होगा। स्थानीय निकाय में वार्डों की संख्या तय होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें