फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेलवे रोड पर पुराने डिवाइडर को हटाकर नए बनने शुरू

Sun, 05 Apr 2026 06:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में रेलवे रोड पर नए सिरे से बनाया जा रहा डिवाइडर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। रेलवे रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए नगर पालिका ने पुराने डिवाइडर को हटाकर नया बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। देवीलाल चौक से जीटी रोड तक मार्ग पर लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई थी। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी।
पुराने डिवाइडर पर लगे पत्थरों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अब नए डिवाइडर को तैयार किया जाएगा। इससे चौड़ाई बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका अभियंता राहुल मोर ने बताया कि नए डिवाइडर का निर्माण कम चौड़ाई में किया जाएगा। इससे सड़क पर अधिक स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इस कार्य पर 2.5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि इस बार डिवाइडर का निर्माण मजबूत और टिकाऊ हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें