फोटो संख्या:83- पीड़ित गांव रिवासा निवासी धर्मपाल---स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार जब बिजली निगम से संबंधित शिकायत सुन रहे थे तो बिजली निगम के अभियंता ने कहा कि पतंग के धागे से बिजली का तार टूट गया।
इस पर डीसी ने सख्ती दिखाते हुए पूछा कि “ऐसा कैसा तार है जो पतंग की डोर से टूट जाए? अगर धागे से एलटी या एचटी लाइन टूटने लगें तो यह गंभीर लापरवाही है।”
डीसी ने अभियंता से यह भी पूछा कि विभाग किन परिस्थितियों में करंट हादसे में मुआवजा देता है। अभियंता बार-बार जांच की बात कहते रहे, जिस पर डीसी ने नाराजगी जताई और उनसे जवाब मांगा।