फोटो 23- सोनीपत के बड़ा बाजार स्थित श्रीदेवी चिटाने वाली माता मंदिर सिद्धपीठ में आरती करते श्रद
सोनीपत। बड़ा बाजार स्थित श्रीदेवी चिटाने वाली माता मंदिर सिद्धपीठ में प्रबंधन समिति की ओर से पौष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर संकीर्तन व मासिक छठ की कढ़ाई का आयोजन किया गया। महिला मंडली की ओर से मंदिर परिसर में कीर्तन कर भजन गाकर चिटाने वाली माता का गुणगान किया गया। दोपहर को सामूहिक रूप में कढ़ाई कर माता रानी को भोग लगाया गया। पंडित अमित शौनक ने मां की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पंडित आशुतोष, पंडित रज्जो, पूनम, कृष्णा देवी, ऊषा देवी, रेनू गोयल, अंजू गुप्ता, ममता वर्मा मौजूद रही।