फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गर्मी के साथ बढ़ने लगी नेत्र रोगियों की संख्या, सूर्य की तेज किरण से आंखों पर खतरा

Tue, 14 May 2024 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गर्मी बढ़ने के साथ ही नेत्र रोगियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में पहले 150 नेत्र रोगी ओपीडी में पहुंचते थे लेकिन अब प्रतिदिन करीब 300 नेत्र रोगी पहुंच रहे हैं। ज्यादातर मरीज आंखों की एलर्जी की समस्या लेकर आते हैं।
विज्ञापन




जिले में तापमान चढ़ने के साथ ही लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी से दोपहर में सूर्य की किरणें आंखों में चुभन पैदा करती हैं जिससे आंखों को नुकसान हो सकता है। गर्मी में आंखों की कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। एलर्जी व धूल कण आंखों में जाने से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस मौसम में हर तीसरा मरीज इसी प्रकार की समस्या से ग्रस्त है।

गर्मी में सूर्य की तेज किरण (अल्ट्रा वायलेट किरण) के कारण आंखों पर खतरा बना रहता है। लापरवाही से आंख खराब होने की आशंका भी बनी रहती है। चिकित्सक के अनुसार तेज किरणों से मोतियाबिंद, मैन्यूलर डीजनरेशन, टेरेजियम जैसे नेत्र रोग हो सकते हैं। वायरल कंजक्टिवाइटिस, एलर्जी भी होती है। इसमें आंखों में जलन, खुजली होने के साथ लालिमा रहती है। गर्मी में ज्यादा देर पंखे में रहने के कारण ड्राई आई की भी समस्या आती है। खुले में ज्यादा देर घूमने वालों की आंख पर खतरा ज्यादा रहता है। बड़ों की अपेक्षा बच्चे ज्यादा देर तक धूप में घूमते-खेलते रहते हैं। उनकी आंखों पर भी असर पड़ता है। इसके लिए लोगों को आंखों को बचाने के लिए उचित उपाय करने चाहिए। चिकित्सकों के अनुसार ज धूप से आंखों के रेटिना (पर्दा) पर प्रभाव पड़ता है। इस मौसम में लोगों को आंखों के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जरूरत महसूस होने पर नेत्र चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन




यह बरतें सावधानियां

चश्मा और टोपी पहनकर ही धूप में बाहर निकलें, प्रतिदिन दो-तीन बार ठंडे पानी से आंखों को साफ करें, आंखों को न मसलें, धूल, मिट्टी या अंधड़ के दौरान आंखों को बचाएं, सफर या देर तक बाहर रहने के बाद आंखों को आराम दें, हरी सब्जी और फल अधिक खाएं और अधिक पानी पीएं।



वर्जन

गर्मी में नेत्र रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोगों से अपील है कि वह अपनी आंखों को ठंडे पानी से जरूर साफ करें। अस्पताल में पहले 150 मरीज आंखों की जांच कराने पहुंचते थे, लेकिन अब उनकी संख्या दोगुनी हो गई है।-डॉ. विकास चहल, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें