फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ नूतन वर्ष का किया स्वागत

Thu, 01 Jan 2026 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में नाचते शहरवासी
विज्ञापन
सोनीपत। नववर्ष-2026 के स्वागत को लेकर बुधवार शाम से ही सोनीपत जिले के शहरों, कस्बों और गांवों में उल्लास का माहौल छा गया। पुराने वर्ष को विदाई और नूतन वर्ष के इस्तकबाल के लिए लोगों ने पूरे जोश और उमंग के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन

जैसे-जैसे रात गहराती गई, वैसे-वैसे खुशियों का रंग और भी चटख होता चला गया। शहर से लेकर मुरथल तक होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की गूंज से सराबोर रहे।

नूतन वर्ष के आगमन से पहले ही केक, मिठाई, गुलदस्तों और बुके की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मित्रों, परिजनों और रिश्तेदारों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

होटलों और रेस्टोरेंटों को आकर्षक झालरों और बहुरंगी फूलों से सजाया गया था, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय नजर आया।

मुरथल में दिखी खास रौनक

नूतन वर्ष के जश्न में मुरथल का अंदाज कुछ अलग ही रहा। शाम ढलते ही यहां के ढाबों और होटलों पर युवाओं की भारी भीड़ जुटने लगी। दिल्ली और सोनीपत सहित आसपास के क्षेत्रों से आए युवा वर्ग ने आर्केस्ट्रा और डीजे की धुनों पर जमकर थिरकते हुए नए साल का स्वागत किया। मुरथल के ढाबों की चकाचौंध देखते ही बनती थी। आधी रात तक फिल्मी गीतों पर मस्ती का दौर चलता रहा। जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, आतिशबाजी के साथ नववर्ष का अभिनंदन किया गया।



पुलिस रही मुस्तैद

नववर्ष की खुशियों में किसी तरह का व्यवधान न आए इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। डीसीपी प्रबिना पी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हाईवे को अलग-अलग जोन में बांटकर पुलिस तैनात की गई थी। पुलिसकर्मी और बाइक राइडर देर रात तक गश्त करते रहे। पीसीआर टीमों ने न केवल सुरक्षा संभाली बल्कि जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद भी की।

सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में नाचते शहरवासी

सोनीपत के मुरथल स्थित ढाबे पर नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में नाचते शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें