फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निगम पार्षद ने वार्ड में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Sat, 11 Oct 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। निगम पार्षद पुनीत राई ने शुक्रवार को वार्ड 8 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। संबंधित निगम अधिकारियों से बात करके ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि जनता को हर मूलभूत सुविधा मिले। इसी प्रयास के साथ हर समय जनसेवा में लगे रहना और क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान राकेश कौशिक, संजय कौशिक, राजेंद्र त्यागी, सुनील कौशिक, रोहतास भगत, सुखबीर त्यागी, शिवचरण त्यागी, प्रतीक, सौरभ, सुरेश त्यागी, भारत ढाका, आनंद कौशिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें