फोटो :24: सोनीपत के मुरथल रोड पर अतिक्रमण हटवाती पुलिस। स्रोत प्रवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
सोनीपत। शहर में जाम की समस्या को खत्म करने के उद्देश्य से मंगलवार को शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात पुलिस ने बस अड्डे से मुरथल अड्डा चौक तक नगर निगम के सहयोग से चलाया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना रहा। अभियान के दौरान सोनीपत ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम सोनीपत के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सड़क किनारे लगाए गए अवैध ठेले, झोंपड़ियां, अस्थायी ढांचे को हटाया। साथ ही गलत पार्किंग करने वाले वाहनों के चालान भी किए गए।