फोटो :26: सोनीपत के गांव खेवड़ा में अपनी भैंस व कटड़ी के साथ पशुपालक। स्रोत स्वयं
- फोटो : अमर उजाला
सोनीपत। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड में राज्यस्तरीय डेयरी फार्मर प्रतियोगिता गांव खेवड़ा के दीपक की भैंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दीपक की भैंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22.500 किलोग्राम दूध दिया। उनकी भैंस के छह माह के कटड़े ने भी अपनी श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दीपक ने बताया कि उनकी 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। इस उपलब्धि के बाद खेवड़ा गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।