फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को निजी कार्यालय में साप्ताहिक जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने को कहा। विधायक ने बताया कि क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षित युवा, समृद्ध गन्नौर थीम पर आठवां युवा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को स्कूटी, टेबलेट और साइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों को अपना रिजल्ट 15 सितंबर तक देवा अकादमी, गन्नौर में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें