सोनीपत। राज्य का खेल विभाग आगामी वित्त वर्ष में सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों और निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरियों की स्थापना करेगा। इसके लिए लाभार्थी संस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanasports.gov.in पर 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि खेल नर्सरी योजना के तहत केवल ओलंपिक, एशियन एवं कॉमनवेल्थ खेलों में सम्मिलित चयनित खेलों के लिए ही खेल नर्सरियां स्थापित की जाएंगी। योजना का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रारंभिक स्तर से ही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, बेहतर खेल सुविधाएं एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाना है।