फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ब्रह्माकुमारी केंद्र के प्रभु मिलन भवन का विधायक ने किया उद्घाटन

Thu, 13 Feb 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के गन्नौर में ब्रह्माकुमारी सेंटर के प्रभु मिलन भवन का रिबन काटकर उद्घाटन करते
विज्ञापन
गन्नौर। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विधायक देवेंद्र कादियान ने बुधवार को बेगा रोड स्थित ब्रह्माकुमारी सेंटर के प्रभु मिलन भवन का उद्घाटन किया और शिव बाबा का झंडा फहराया। कार्यक्रम में सोनीपत से बीके रामदेवी, वसंत विहार से बीके अर्चना, मुरथल से बीके सतीश पहुंचे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पहले अतिथियों के आगमन पर उनका बुके देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि यह भवन ईश्वरी एवं आध्यात्मिक कार्य के लिए मानव मूल्यों के भौतिक उत्थान के लिए एक प्रकाश एवं स्तंभ बनेगा। लोग यहां आकर जीवन से दुख, अशांति एवं अज्ञानता का अंधेरा मिटा सकेंगे। मानव जीवन परमार्थ के लिए है और यह भगवान का कार्य है, जिसको सबको मिलकर करना चाहिए। बीके रामदेवी व बीके अर्चना ने कहा कि परमात्मा शिव की याद से ही सच्ची शांति संभव है, अपने अंदर की अशुद्धियों और बुराइयों को आध्यात्मिक ज्ञान एवं परमात्मा की याद से ही खत्म कर सकते हैं। स्व परिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन संभव है। सभी को आध्यात्मिक उन्नति के लिए नजदीकी ब्रह्माकुमारीज मेडिटेशन सेंटर पर जाकर एक घंटा ध्यान का अभ्यास जरूर करना चाहिए। इस दौरान शारदा त्यागी, निर्मला, लक्ष्मी, बलवान, रोहताश, मीरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें