फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हवन व भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव संपन्न

Mon, 22 Dec 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव संपन्न होने
विज्ञापन
सोनीपत। श्रीराम ज्योतिष पीठ सोनीपत व द महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति की ओर से सेक्टर-14 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा रविवार को हवन व भंडारे के साथ संपन्न की गई। बरसाना से कथावाचक आचार्य डॉ. रोहिताश भारद्वाज ने श्रीमद्भागवत कथा को विराम देते हुए श्रद्धालुओं के साथ हवन में आहुति डाली। हवन के बाद महाराजा अग्रसेन भवन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। शिविर में 18 लोगाें ने रक्तदान किया जबकि 35 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। पंडित अमित शौनक ने 36वीं बार रक्तदान कर युवाओं को तीन माह बाद रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। शिविर के साथ लगाए गए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश गर्ग, टीकाराम मित्तल, राजेंद्र कुच्छल, अमित कुच्छल, इंद्रप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें