फोटो : सोनीपत के गांव बहालगढ़ में चौपाल के उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों के साथ विधायक कृष्णा गहला
सोनीपत। गांव बहालगढ़ में मंगलवार को विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए विधायक कृष्णा गहलावत ने बंजारा और कश्यप चौपाल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चौपाल ग्रामीण समाज की एकता, संवाद और सामाजिक समरसता का प्रतीक होती हैं। चौपाल बनने से गांव के सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मंच मिलेगा।
इस दौरान विशेष सफाई अभियान का भी आयोजन किया गया जिसमें विधायक ने स्वयं भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि स्वच्छ और स्वस्थ गांव के निर्माण में सभी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस दौरान महिलाओं ने उनके साथ होली खेली। मंच संचालन कुलदीप नांगल ने किया। इस दौरान सत्यनारायण मास्टर, निवर्तमान निगम पार्षद पुनीत राई, मंडल अध्यक्ष नाहरी वेदपाल शास्त्री, सरपंच राजेश, नीरज रेवली, दीपक मुकीमपुर मौजूद रहे।