फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने 17 लाख से निर्मित चौपाल का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 33: सोनीपत के गांव अगवानपुर में चौपाल का लोकार्पण करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गन्नौर। गांव अगवानपुर में पांच समाजों को सामूहिक बैठकों और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए चौपाल की सौगात मिली है। लगभग 17 लाख रुपये से तैयार चौपाल का विधायक देवेंद्र कादियान ने रिबन काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने चौपाल सैन, प्रजापत, सुनार, जोगी और कश्यप समाज को समर्पित की। ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों व मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें उनके सामने रखी। जिस पर उन्होंने समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


विधायक कादियान ने कहा कि गांवों में विकास का मतलब केवल सड़क और गलियों का निर्माण नहीं, बल्कि ऐसी सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी है जो लोगों को आपस में जोड़ें। चौपाल ग्रामीण जीवन का महत्वपूर्ण केंद्र होती है, जहां लोग एकत्र होकर सामाजिक विषयों पर चर्चा करते है और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते है। पांच समाजों के लिए चौपाल का निर्माण इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सरपंच मंजीत कुमार, पूर्व सरपंच रामचंद्र, सुभाष प्रजापत, रणसिंह सैन, मनोज सैन, राजू मलिक, मेहर सिंह प्रजापत, पं. कृष्ण, दिलबाग सैन, जगमिंद्र त्यागी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें