गन्नौर। गांव शाहपुर तगा स्थित बाबा मोहनदास मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भंडारा लगाया गया। इसमें पहुंचे विधायक देवेंद्र कादियान ने बाबा मोहनदास मंदिर के सुंदरीकरण और आवश्यक विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये का चेक बाबा मोहनदास वेलफेयर एसोसिएशन को दिया।
विधायक ने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता के केंद्र होते हैं। इनका संरक्षण और विकास समाज की साझा जिम्मेदारी है। अमित त्यागी गढ़ी केसरी व मोनू शाहपुर ने भी मंदिर के विकास के लिए 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की।
कार्यक्रम में विधायक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि सुंदर , नवीन त्यागी, ब्रह्म त्यागी, सतीश त्यागी, अनिल त्यागी, सतपाल त्यागी, बलराज, संदीप, महेश सरपंच घसौली, हरबीर दातौली मौजूद रहे।