फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने चारों गोशालाओं को 97.78 लाख के चेक वितरित किए

विज्ञापन
फोटाे: : सोनीपत के सिसाना स्थित धर्मार्थ गोशाला के सदस्यों को चेक सौंपते विधायक पवन खरखौदा। स्र - फोटो : 1
विज्ञापन
खरखौदा। विधायक पवन खरखौदा ने विधानसभा क्षेत्र की चार गोशालाओं में पहुंचकर संचालकों को अनुदान राशि के चेक सौंपे। चारों गोशालाओं को कुल 97 लाख 78 हजार 334 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इस राशि से गोवंश के रखरखाव, चारे और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक की ओर से सिसाना स्थित गोशाला को सबसे अधिक 79 लाख 33 हजार 688 रुपये का अनुदान दिया गया। इसके अलावा धर्मार्थ गोशाला सिसाना को 6 लाख 47 हजार 254 रुपये, श्रीकृष्ण गोसेवा सदन निर्धन को 6 लाख 32 हजार 355 रुपये और श्री बंसी धाम गोशाला सोसाइटी हरसाना कलां को 5 लाख 65 हजार 37 रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे गए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गोवंश की सेवा और संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। गोशालाएं बेसहारा गोवंश को आश्रय देने के साथ उनकी देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में गोशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना जरूरी है, ताकि वहां चारे, पानी और रखरखाव की व्यवस्थाएं बेहतर बनाई जा सकें। उन्होंने गोशाला संचालकों से अनुदान राशि का सदुपयोग करने और गोवंश की देखभाल में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें