फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने हथियार दिखाकर फास्टैग एजेंसी संचालक और सेल्समैन की बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत में बदमाश लगातार बेखौफ होते जा रहे हैं। बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों से हथियार दिखाकर फास्टैग एजेंसी संचालक व सीएनजी स्टेशन के सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर बाइक लूट ली। एक स्थान पर तीन व दूसरे स्थान पर चार नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सदर सोनीपत व राई थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भादी निवासी नीरज ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके पास नेटवर्किंग कंपनी की एजेंसी है। वह टोल प्लाजा पर अपने कर्मचारी छोड़कर वाहनों पर फास्टैग लगवाने का कार्य करते हैं। वह केएमपी से बिंधरौली होकर रोहट के रास्ते दोनों नहरों के बीच से गांव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सुनसान क्षेत्र में एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उनको रोक लिया। रुकते ही दो युवकों ने बाइक से उतरकर उनकी चाबी छीन ली। वह बाइक छीनने की कोशिश करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो कनपटी पर पिस्तौल तान दी। जान से मारने की धमकी देकर बाइक, मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए।
यमुना स्नान कर लौट रहे तीन दोस्तों से हुई लूट
यमुना में स्नान कर लौट रहे तीन दोस्तों से पिस्तौल के बल पर चार बदमाशों ने बाइक लूट ली। तीनों दोस्तों को आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी। सोनीपत के गांव शामाबाद निवासी दीपक ने बताया कि वह सेक्टर सात स्थित सीएनजी स्टेशन पर सेल्समैन है। इसी स्टेशन पर उसका साथी मंजीत निवासी कामी भी काम करता है। वह मंजीत की बाइक से अपने दोस्त अमित व विक्की के साथ यमुना पर स्नान के लिए गए थे। देर शाम वह स्नान करने के बाद वापस शामाबाद के लिए चले थे। जब वह पबसरा से जाखौली गांव की तरफ आ रहे थे तो सड़क पर खड़े दो युवकों ने रुकने का इशारा किया। उन्होंने बाइक को रोक दिया। अचानक एक युवक ने उसकी कमर पर पिस्तौल लगाकर गोली मारने की धमकी दी। इस बीच पल्सर सवार दो और युवक आ गए। उन्होंने मुंह पर पकड़ा बांधा हुआ था। चारों युवकों ने मिलकर उनकी बाइक लूट ली। वह हवा में पिस्तौल लहराते हुए भाग गए। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाक्स लगातार दो लूट से मचा हड़कंप
बाइक सवार बदमाश पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए हैं। लुटेरों ने पहले सदर थाना क्षेत्र में रोहट के पास बाइक लूटी और बाद में पबसरा के पास हथियारों के बल पर दूसरी बाइक लूट ली। बाइक सवार लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लुटेरों के आतंक से लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें