फोटो - राजकीय कन्या स्कूल में कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। पुराना बस अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने वीरवार को बेटी दिवस मनाया। मुख्य वक्ता आजाद डांगी ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। अभिभावकों को बेटियों को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर देने चाहिए। उन्होंने समाज से बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर देने का आह्वान किया। इस अवसर पर समुंद्र दास, प्राचार्या ईना चहल, शोकेंद्र बाजवान, देवेंद्र मलिक, राकेश वशिष्ठ, निरंजन, अंजू और अनीता मौजूद रहे।