गोहाना। गांव बड़ौता स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ प्रवक्ता अनूप सांगवान ने किया। इस मौके पर 11 वीं कक्षा से महक, गीता, ज्योति और नौवीं कक्षा से नीतू, नेहा व भावना को पुरस्कृत किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य सुनीता और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र भाग लें। इससे उनका बौद्धिक विकास होगा और प्रतियोगिता की भावना जागृत होगी। मंच पर आने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम में शिक्षक अनिल वत्स, सतीश, डाॅ. आशा, मोनिका, पुष्पा, श्वेता, सविता, सरिता, अंजू व निशा का सहयोग रहा।