फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल का सोनीपत से रहा पुराना नाता, इसे आगे भी जारी रखें : अनूप सिंह

Mon, 20 May 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
19जेएनडी18 : इनेलो के उम्मीदवार अनूप सिंह दहिया को समर्थन देते लोग।
विज्ञापन
सोनीपत। इनेलो प्रत्याशी अनूप सिंह दहिया ने कहा कि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से ताऊ देवीलाल का पुराना नाता रहा है, इसलिए इस बार भी लोग ताऊ की नीतियों में विश्वास जताते हुए इनेलो के पक्ष में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

अनूप सिंह दहिया ने कहा कि यह क्षेत्र पूरे प्रदेश की राजनीति का केंद्र है। इसका कारण है कि यहां के जाट मतदाता हैं। सोनीपत लोकसभा के यह मतदाता अपने दम पर नतीजा बनाने और पलटने का माद्दा रखते हैं। 1980 में जनता पार्टी (सेक्युलर) के टिकट पर ताऊ देवीलाल सांसद बने थे। ताऊ देवीलाल का भी इस जमीन से काफी जुड़ाव था। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसान, दलित और शोषित वर्ग आज भी ताऊ देवीलाल और उनकी पार्टी इनेलो को मजबूत विकल्प के रूप में देखते हैं। दहिया ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वह फिलहाल मजबूत स्थिति में हैं। लोगों को उनके हकों को दिलाने के लिए ही वह मैदान में आए हैं। उनका राजनीति करना व्यवसाय नहीं है, बल्कि लोगों की सेवा करना ही मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें