फोटो 05: सोनीपत के जाट जोशी गांव में निर्मित किए गए नाले का निरीक्षण करते मेयर राजीव जैन व अधि
सोनीपत। जाट जोशी गांव में चल रहे नाले का निर्माण कार्य सही ढंग से न होने की शिकायत मिली। उसके बाद मेयर राजीव जैन ने निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण उपरांत नाले को तोड़कर दोबारा लेवल ठीक करवाने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद मेयर राजीव जैन, कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग, कनिष्ठ अभियंता कृष्ण दहिया, अमित पंवार के साथ गांव पहुंचे और बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत थी कि नाला ऊंचा बनाने से घर नीचे दब रहे हैं। पानी की निकासी भी सही ढंग से नहीं होगी।
राजीव जैन ने विचार विमर्श करने के बाद आधे नाले का ढलान एक तरफ व दूसरे भाग का ढलान दूसरी तरफ करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मंदिर वाले रास्ते पर बने नाले भी ऊंचे नीचे होने के कारण पानी सड़क पर ही खड़ा हो जाता है। इस नाले का दो दिन में लेवल ठीक करवाकर नया एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान महेंद्र सिंह फौजी, गोवर्धन, महाबीर, नफे सिंह, उमेद सिंह, जयबीर हुड्डा, कृष्ण हुड्डा, राजन, अनिल मलिक भी उपस्थित रहे।